Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव: एनडीए-महागठबंधन ने एक-एक सीट बिना मुकाबले गंवाई

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए और महागठबंधन दोनों को झटका लगा है, दोनों गठबंधनों ने एक-एक सीट बिना मुकाबले ही गंवा दी है। पूर्वी चंपारण जिले की सुगौली विधानसभा सीट से वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार शशि भूषण का नामांकन रद्द कर दिया गया है। जांच के दौरान उनके नामांकन पत्र में तकनीकी खामियां पाई गईं, जिसके चलते नॉमिनेशन रद्द किया गया। शशि भूषण इस सीट से वर्तमान में राजद के विधायक हैं।

सुगौली से राजद के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार ओम प्रकाश सहनी का नामांकन भी निरस्त कर दिया गया है। इससे इस सीट का पूरा सियासी समीकरण बदल गया है। अब मुकाबला जन सुराज पार्टी के अजय झा और एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के बीच सीमित हो गया है।

2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के शशि भूषण सिंह ने 65,267 वोट हासिल कर वीआईपी के रामचंद्र सहनी को 3,447 वोटों से हराया था। उस वक्त मुकेश सहनी की वीआईपी एनडीए का हिस्सा थी। इससे पहले छपरा की मढ़ौरा सीट से लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन भी रद्द हो चुका है। इस तरह एनडीए और महागठबंधन, दोनों ही अब तक एक-एक सीट बिना लड़े गंवा चुके हैं।