Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव 2025: राजनाथ सिंह की अगुवाई में BJP का चुनावी मंथन

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर ।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में बुधवार को पटना स्थित ज्ञान भवन में प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया, जिसमें 1200 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और विपक्षी दलों के बयानों पर जवाबी रणनीति पर चर्चा हुई।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में हो रही यह कार्यसमिति की पहली बैठक थी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में विजय संकल्प सहित कई राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इसके अलावा आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर रणनीति, जनसंपर्क अभियान और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना बनाई जाएगी।

 

बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया और चुनाव में एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। साथ ही, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा डॉ. आंबेडकर पर की गई टिप्पणी की भाजपा ने कड़ी आलोचना की। इस विषय पर एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे उपमुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता जैसे गिरिराज सिंह व नित्यानंद राय ने प्रस्तुत किया।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि 2025 के चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिलाने हेतु सभी स्तरों पर मजबूत रणनीति तैयार की जाए।