Ad Image
Ad Image
Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार पहला राज्य जहां जलवायु परिवर्तन के लिए हुआ काम: मंत्री श्रवण

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

'जल जीवन हरियाली' के माध्यम से 20 करोड़ पौधारोपण 
जमीयत उलेमा-ए-हिन्द की "समाज सुधार संगोष्ठी" में हुए शामिल 

पटना । सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, ग्रामीण विकास मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण ने कहा है कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां जलवायु परिवर्तन के प्रति पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जागरूक होकर 'जल-जीवन हरियाली' योजना शुरू की। उनके शुरुआती कार्यकाल के दौरान हरियाली 9 प्रतिशत हरियाली थी, जो आज बढ़कर 16 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। इस दौरान लगभग 20 करोड़ पौधारोपण किया जा चुका है। 

मंत्री ने संदेश दिया कि हमें अपने बच्चों के जन्मदिन, माता-पिता के पुण्यतिथि पर हर साल एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वे रविवार को पटना स्थित एएन सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान के सेमिनार हॉल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद, बिहार की ओर से आयोजित 'समाज सुधार संगोष्ठी' में शामिल हुए।

स्वतंत्रता आन्दोलन में जमीअत उलमा का महत्वपूर्ण योगदान

मंत्री ने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने हमेशा सामाजिक सदभाव भाइचारे और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाया है। शिक्षा और सामाजिक जागरुकता के क्षेत्र में इस संस्था का योगदान अत्यन्त सराहनीय रहा है। संस्था ने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद की तरह ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने समाज सुधार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने पूर्ण शराबबंदी लागू कर समाज के गरीब, मजदूर, और युवाओं को नशे की बुराईयों से बचाने का प्रयास किया।

इससे लाखों परिवारो में खुशहाली और समाजिक शान्ति का वातावरण बना है। दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। मौके पर नई दिल्ली स्थित जमीअत उलमा ए हिन्द के सचिव मौलाना सैयद अजहर मदनी, बिहार जमीअत उलमा के अध्यक्ष मौलाना बदर अहमद मुजीबी, महासचिव मौलाना मोहम्मद अब्बास कासमी, सचिव डॉ. फैज अहमद कादरी, बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. खालिद अनवर, सहित अन्य मौजूद रहे।