Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार पुलिस में चयनित 22 अभ्यर्थियों का भव्य सम्मान, विधायक ने बढ़ाया हौसला

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान, महाराजगंज। प्रखंड क्षेत्र के आकाशी मोड़ स्थित राज श्री फिजिकल अकादमी में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक कमलेश यादव के नेतृत्व में बिहार पुलिस में चयनित 22 अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हाल ही में घोषित बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें अकादमी के 22 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक हेम नारायण साह ने सभी सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। आज बेटियां केवल घर-गृहस्थी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों में शामिल होकर देश सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जो लड़कियां कभी चूल्हा-चौका तक सीमित मानी जाती थीं, आज वही आधुनिक हथियारों से लैस होकर देश की सुरक्षा में योगदान दे रही हैं। विधायक ने छात्रों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचने तथा अपने लक्ष्य पर पूरी निष्ठा के साथ ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों में गौरव कुमार, रजनीश कुमार, कुश कुमार, हेमंत कुमार, अरविंद कुमार, परवीन कुमार, अभया, सन्नी, बिपुल, ईसा, तन्नू, आरती, अंजली एवं सविता कुमारी सहित अन्य सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। सभी चयनित युवाओं की उपलब्धि पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में पोखरा के पूर्व मुखिया रमेश यादव, डॉ. शाहनवाज, अकादमी के प्रशिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने चयनित अभ्यर्थियों की मेहनत, अनुशासन और संघर्ष की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान सफल अभ्यर्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी राज श्री फिजिकल अकादमी से बड़ी संख्या में युवा सरकारी सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन करेंगे। :::