Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार बंद को लेकर दारौंदा में हाई अलर्ट, सुरक्षा में जुटी रेलवे और सिविल पुलिस

लोकल डेस्क, राजीव कुमार भारती।

सिवान/दारौंदा। छात्र संगठनों द्वारा शनिवार को बुलाए गए बिहार बंद के मद्देनजर दारौंदा प्रखंड एवं स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पेपर लीक और छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आहूत बंद को देखते हुए स्थानीय सिविल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।

सड़क एवं रेल यातायात को किसी भी संभावित व्यवधान से बचाने के लिए दारौंदा रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है, जबकि ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन पर विशेष नजर रखी जा रही है।

वहीं, स्थानीय सिविल पुलिस ने मुख्य बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और प्रमुख सड़कों पर गश्त बढ़ा दी है, ताकि किसी प्रकार की जबरन दुकान बंद कराने, सड़क जाम करने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की घटना न हो।

दारौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह तथा रेलवे चौकी प्रभारी गयास सरवर ने बताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन तोड़फोड़, आगजनी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या रेल सेवा बाधित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।