Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में पांच चीनी मिलों से मिलेगा 15 हजार रोजगार : गृहमंत्री करेंगे शिलान्यास

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी।

पटना, बिहार में औद्योगिक विकास और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रदेश में बंद पड़ी पांच चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की योजना बनाई गई है। इन मिलों के संचालन से 15 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इसके अलावा हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से भी रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इससे गन्ना किसानों की आय भी बढ़ने की उम्मीद है।

आगामी 11 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे मधुबनी जिले की सकरी चीनी मिल और दरभंगा जिले की रैयाम चीनी मिल के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन दोनों मिलों के अलावा तीन अन्य चीनी मिलों को भी पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनमें मुजफ्फरपुर की मोतीपुर चीनी मिल, नवादा की वारिसलीगंज चीनी मिल और सारण की तरैया चीनी मिल शामिल हैं।

पहले बंद पड़ी चीनी मिलों के कारण बिहार के गन्ना किसानों को अपनी फसल दूर-दराज के जिलों या दूसरे राज्यों की मिलों तक ले जाना पड़ता था। इससे परिवहन खर्च बढ़ जाता था और किसानों का मुनाफा कम हो जाता था। अब स्थानीय स्तर पर इन मिलों के शुरू होने से गन्ने की खरीद बढ़ेगी, परिवहन लागत घटेगी और किसानों की आय में इजाफा होगा। इससे गन्ना उत्पादन के प्रति किसानों का रुझान और बढ़ने की संभावना है।

राज्य सरकार सिर्फ इन पांच मिलों तक सीमित नहीं रहना चाहती। बिहार की अन्य बंद पड़ी चीनी मिलों को भी दोबारा चालू करने की तैयारी चल रही है। इनमें पश्चिम चंपारण की चनपटिया शुगर मिल, पूर्वी चंपारण की बारा चकिया और मोतिहारी शुगर मिल, गोपालगंज की सासामुसा शुगर मिल, सारण की मरहौरा शुगर मिल तथा समस्तीपुर शुगर मिल प्रमुख हैं। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में बिहार को गन्ना आधारित उद्योग का मजबूत केंद्र बनाया जाए, जिससे युवाओं को रोजगार मिले और किसानों की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो।