स्टेट डेस्क
माननीय मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात किए दारौंदा विधायक व्यास सिंह।
पटना: बिहार के नव-नियुक्त माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में राज्य के समग्र विकास, सुशासन की मजबूती तथा अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
यह विश्वास व्यक्त किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार विकास और समृद्धि की नई ऊँचाइयों को अवश्य प्राप्त करेगा।







