Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार विधानसभा चुनाव: NDA ने 190 पार कर बहुमत मजबूत किया

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के  शुरुआती के रुझानों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को ऐतिहासिक बढ़त दिला दी है। कुल 243 सीटों वाली इस सभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 122 को पार करते हुए एनडीए 190 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी की जोड़ी ने महागठबंधन को पीछे छोड़ते हुए सत्ता की कुर्सी पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। नितीश कुमार की अगुवाई वाली जदयू 79 सीटों पर मजबूत दिख रही है, जबकि भाजपा 83 पर लीड कर रही।

 एनडीए की धमाकेदार वापसी

मतगणना के मध्य चरण में एनडीए ने अपनी बढ़त को और पुख्ता कर लिया। चुनाव आयोग के ट्रेंड्स के मुताबिक, एनडीए के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 22 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को 4 सीटों पर बढ़त है। महागठबंधन को मात्र 32 सीटों पर संतोष करना पड़ रहा है, जहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की भूमिका प्रमुख है। वीआईपी और अन्य सहयोगी दलों का सूपड़ा साफ हो चुका है।

पार्टीवार स्थिति

  • भाजपा: 83 सीटों पर आगे
  • जदयू: 79 सीटों पर मजबूत
  • राजद: 32 सीटों पर पीछे
  • लोक जनशक्ति पार्टी (आरवी): 22 सीटें
  • कांग्रेस: 6 सीटें
  • सीपीआई(एमएल): 6 सीटें
  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा: 4 सीटें
  • अन्य: सीमित सफलता

प्रमुख चेहरों पर नजर

शुरुआती रुझानों में तेजस्वी यादव रघोपुर में भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं, जो महागठबंधन के लिए बड़ा झटका है। वहीं, मोकामा में जेल से लड़ रहे अनंत सिंह की बढ़त बरकरार है। भाजपा के सम्राट चौधरी तारापुर में 3327 वोटों से आगे हैं। दिघा में भाजपा के संजीव चौरसिया को 19,128 वोटों की लीड मिली है।

वोट शेयर का खेल

वोट प्रतिशत में भाजपा 32.2, जदयू 22.4 और राजद 21.6 पर सिमट गया। महागठबंधन को महिलाओं और मुस्लिम वोटों में कुछ हिस्सेदारी मिली, लेकिन एनडीए ने विकास और स्थिरता के मुद्दे पर भारी पड़ गया। एआईएमआईएम को 3 सीटों पर बढ़त है, जबकि जन सुराज पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

मतगणना का माहौल

सुबह 8 बजे शुरू हुई गिनती में पहले डाक मतपत्र आए, उसके बाद ईवीएम राउंड तेज हो गए। 243 निर्वाचन क्षेत्रों में 46 काउंटिंग सेंटरों पर 67.13 प्रतिशत मतदान के बाद यह तस्वीर उभरी। एनडीए समर्थक पटना से लेकर गांवों तक जश्न मना रहे हैं। जदयू ने नितीश कुमार को बधाई देते हुए पोस्टर लगाए, जबकि भाजपा कार्यालयों पर मिठाई बांटी जा रही।

सुरक्षा की पोल खुली नहीं

राज्यव्यापी कड़ी सुरक्षा के बीच ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी जारी है। कुछ जगहों पर उत्साह के कारण हल्की झड़पें हुईं, लेकिन कुल मिलाकर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। एनडीए की ओर से दावा है कि 200 पार का आंकड़ा छू लेंगे।

सियासी हलचल तेज

एनडीए की इस बढ़त से नितीश कुमार की कुर्सी मजबूत हो गई। महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार की उम्मीद जताई, लेकिन रुझान विपरीत बता रहे। प्राशांत किशोर की जन सुराज को 1-2 सीटों पर ही संतोष। बिहार की सियासत में यह परिणाम विकास मॉडल की जीत का संकेत दे रहे।