Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार: शादी का झांसा देकर 1.5 साल तक दुष्कर्म

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म, अब दहेज में 5 लाख की मांग...

बिहार के बगहा में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ डेढ़ साल तक यौन शोषण किया। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और दहेज में पांच लाख रुपये की मांग रखी। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जब युवती ने आरोपी का विरोध किया तो उसने कहा कि वह शादी कर लेगा और एफआईआर न करने का दबाव बनाया। इसके बाद लगातार डेढ़ साल तक वह शोषण करता रहा। इस दौरान जब भी युवती शादी की बात करती, तो आरोपी बहाना बनाकर टाल देता। आखिरकार युवती ने युवक के स्वजन को पूरी बात बताई। उन्होंने कहा कि "जब लड़का-लड़की एक ही जाति के हैं तो शादी में कोई परेशानी नहीं है।" इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

15 अगस्त को युवती जब युवक महमूद अंसारी के घर पहुंची और शादी की बात उठाई तो उसके पिता जाकिर अंसारी, महम्मदीन अंसारी, इस्लाम अंसारी और जाकिर अंसारी की पत्नी ने कहा कि शादी तभी होगी जब पांच लाख रुपये दहेज दिया जाएगा। इसके बाद युवती घर लौटी और परिजनों को पूरी बात बताई। 5 सितंबर को परिजन युवती को लेकर युवक के घर पहुंचे, जहां मारपीट कर उसे भगा दिया गया और शादी से इनकार कर दिया गया। 10 सितंबर को पीड़िता ने महिला थाने में लिखित शिकायत दी।