Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार: 2 पाकिस्तानी महिलाओं के बने वोटर आईडी

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चल रही वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भागलपुर जिले में पाकिस्तान से आई दो महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज पाए गए और उनके नाम पर वोटर आईडी कार्ड भी बना दिया गया। यह खुलासा गृह मंत्रालय की जांच में हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पाकिस्तानी महिलाएं कई वर्षों से भागलपुर के इसाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर 3 टैंक लेन इलाके में रह रही थीं। विशेष शाखा और पुलिस जांच में यह पुष्टि हुई कि भागलपुर में कम से कम तीन पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। इनमें से दो महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कर लिए गए थे और पहचान पत्र भी जारी हो गया था।

दरअसल, गृह मंत्रालय ने उन विदेशियों की जांच शुरू की है जो वीज़ा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। इसी दौरान इन दोनों महिलाओं का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि एक महिला फिरदौसिया खानम 1956 में तीन महीने के वीज़ा पर भारत आई थीं, जबकि दूसरी महिला इमराना खानम तीन साल के वीज़ा पर आई थीं। इसके बावजूद वे यहां स्थायी रूप से बस गईं और बाद में वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद असलम भी 2002 में भारत आया था और उसने भी आधार कार्ड बनवा लिया।

पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर यह मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा पर ऐसे मामलों से सवाल उठते हैं। डीएम और एसएसपी को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। अब इन महिलाओं और अन्य पाकिस्तानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

यह मामला चुनावी व्यवस्थाओं में निगरानी और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका को और भी महत्वपूर्ण बनाता है। सवाल यह है कि दशकों से देश में रह रहे विदेशी नागरिक किस तरह बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए भारतीय पहचान पत्र बनवा लेते हैं। यह न केवल चुनावी सिस्टम की कमजोरी को उजागर करता है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक चुनौती है।