Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार: BJP विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी ऐश्वर्या बनीं ब्यूटी क्वीन

स्टेट डेस्क, वेरोनिका राय |

बिहार की राजनीति से जुड़े एक चर्चित परिवार की बहू और बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने अपनी अलग पहचान बनाते हुए मिसेज बिहार 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पटना के एक होटल में आयोजित इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में ऐश्वर्या ने 14 प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए यह ताज जीता।

ऐश्वर्या राज, भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी और चार बार के विधायक रह चुके बाहुबली नेता सुनील पांडेय उर्फ नरेंद्र नाथ पांडेय की बहू हैं। ऐश्वर्या ने न सिर्फ अपनी सुंदरता बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और सामाजिक समझ का भी शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में अपूर्वा गुप्ता फर्स्ट रनरअप और शुभांगी बगेवादी सेकेंड रनरअप रहीं। इस वर्ष 21 से 55 वर्ष की उम्र की महिलाओं ने मिसेज बिहार प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें चयन के कई चरणों के बाद 14 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया था।

आयोजक प्रवीण सिन्हा ने बताया कि फिनाले में चार राउंड—बॉलीवुड राउंड, इंट्रोडक्शन, फैशन वॉक और प्रश्नोत्तर राउंड का आयोजन किया गया। मिसेज वर्ल्ड 2022 सरगम कौशली और मिसेज इंडिया गैलेक्सी नितिका सत्या इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं।

शिक्षित और आत्मनिर्भर हैं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या मूल रूप से पटना की रहने वाली हैं। उन्होंने खगौल स्थित केंद्रीय विद्यालय से स्कूली शिक्षा, दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम और पटना यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है। साथ ही, एयर होस्टेस बनने की ख्वाहिश के चलते उन्होंने गुरुग्राम से संबंधित कोर्स भी किया है।


मिसेज बिहार बनने के बाद तरारी विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। पति विधायक विशाल प्रशांत ने इस जीत को परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया। ससुर नरेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय सहित बीजेपी और अन्य दलों के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से ऐश्वर्या को बधाई दी है।

ऐश्वर्या की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि आज की महिलाएं परंपरागत भूमिकाओं से आगे बढ़कर फैशन, शिक्षा और सामाजिक मंचों पर भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।