Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, बीएसएफ जवानों से संवाद कर बढ़ाया हौसला

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार

बीकानेर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बीकानेर स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सांचू पोस्ट पहुंचकर आयोजित प्रहरी सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों के साथ संवाद किया और उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। अमित शाह और मुख्यमंत्री ने सीमा पर तैनात जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ जलपान किया और बातचीत की।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने सीमा चौकियों पर नवनिर्मित 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण भी किया। इससे पहले उन्होंने सांचू माता मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

अमित शाह ने प्रहरी शस्त्र गैलरी का अवलोकन किया और आधुनिक ड्रोन तकनीक की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।