Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज कपड़ा बैंक द्वारा घण्टाघर पर निःशुल्क वस्त्र वितरण

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल: बीरगंज कपड़ा बैंक द्वारा बीरगंज के घण्टाघर में प्रत्येक माह की तरह इस शुक्रवार भी नियमित मासिक निःशुल्क कपड़ा वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। बैंक विगत कई वर्षों से जरूरतमंद, असहाय एवं विपन्न परिवारों के लिए निःशुल्क कपड़ा वितरण करता आ रहा है।

बैंक के कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक के कार्यालय बीरगंज–८ से प्रत्येक रविवार से शुक्रवार सुबह १० बजे से शाम ६ बजे तक तथा शनिवार को दोपहर १ बजे तक निःशुल्क कपड़ा उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर घण्टाघर में नए एवं पुराने मिलाकर लगभग ६०० थान कपड़ों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम बैंक के अध्यक्ष लालबाबू सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जहाँ प्रमुख अतिथि बैंक के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रसाद कुर्मी रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ता पन्नालाल गुप्ता, अधिवक्ता प्रकाश उपाध्याय, जसपाल सिंह, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पर्सा के सभापति बृजकिशोर पटेल, नेपाल बार एसोसिएसन पर्सा के सदस्य आशुतोष तिवारी, BPS +2 College के संचालक दीपक पटेल, युवा समाजसेवी हुकुम सिंह राजपुत, सामुदायिक प्रहरी कुम्हालटोल के सचिव श्रवण बहादुर रायमाझी, बीरगंज युवा समाज के अध्यक्ष संजीव थापा, घण्टाघर प्रहरी पोस्ट के प्रमुख असई महेन्द्र कुमार चौधरी, संचारकर्मी शम्भु महतो थारु, अजित भुजेल, सुरेन्द्र यादव, आकाश पटेल सहित बैंक के पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मचारीगण की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि अधिवक्ता कुर्मी ने कहा कि “जिसके पास अधिक कपड़े हैं, वह दान करे और जो जरूरतमंद हैं, वे निःशुल्क लेकर जाएँ” — इस मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए वीरगंज कपड़ा बैंक विगत ७ वर्षों से लगातार समाजसेवा कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था केवल घण्टाघर तक सीमित नहीं है, बल्कि आगलागी, बाढ़ जैसी विपत्तियों में पीड़ित परिवारों के घर-घर पहुँचकर कपड़ों सहित अन्य सहयोग भी प्रदान करती रही है। उन्होंने सभी से अपनी आमदनी का ५ से १० प्रतिशत हिस्सा सामाजिक सेवा में खर्च करने की आदत विकसित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए BPS +2 College के संचालक दीपक पटेल ने कहा कि “कोई नंगा ना रहो” अभियान के तहत बीरगंज कपड़ा बैंक द्वारा संचालित यह सेवा वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने बैंक के अभियान में सहयोग स्वरूप स्पीकर एवं माइक्रोफोन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

अन्त में अध्यक्ष लालबाबू सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सम्पूर्ण दाताओं, सलाहकारों, शुभेच्छुओं, संचारकर्मियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।