Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज: बीपी उद्यान पार्क का निर्माण कार्य में तेजी

स्टेट डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज को हराभरा और स्मार्ट सिटी बनाने में सभी का सहयोग जरूरी : जयप्रकाश खेतान

रक्सौल / बीरगंज: बीरगंज महानगरपालिका द्वारा निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण किए जा रहे बीपी उद्यान पार्क का कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। दिन-प्रतिदिन आकर्षक बनते जा रहे इस पार्क में हरियाली विस्तार, सौन्दर्यीकरण तथा विभिन्न पूर्वाधार विकास के कार्य प्रभावकारी रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आदर्शनगर ग्रीनसिटी के अध्यक्ष जयप्रकाश खेतान सहित पदाधिकारियों की टोली ने पार्क क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जारी कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान टोली ने पार्क में हो रहे हरियाली विस्तार, संरचना निर्माण, सफाई व्यवस्था तथा पर्यावरणीय प्रबंधन की स्थिति पर विशेष रुचि दिखाई।
निरीक्षण के बाद प्रतिक्रिया देते हुए अध्यक्ष खेतान ने कहा कि बीरगंज को हराभरा, स्वच्छ तथा स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के अभियान में आदर्शनगर ग्रीनसिटी और सामुदायिक प्रहरी सेवा आदर्शनगर शुरू से ही सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर की सुंदरता बढ़ाने के अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वृक्षारोपण, सफाई, ट्राफिक प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण तथा नागरिक जनचेतना कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावकारी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। “काम करते जाना है, फल की चिंता नहीं करनी है,” यह विचार व्यक्त करते हुए खेतान ने कहा कि निरंतर सकारात्मक प्रयास और सहयोग से ही शहर का विकास संभव है।खेतान ने पुराने बीरगंज और वर्तमान बीरगंज के बीच उल्लेखनीय परिवर्तन आने का दावा करते हुए नागरिकों से स्वयं तुलना करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “पहले का बीरगंज और आज का बीरगंज देखिए, कितना बदलाव आया है।” उन्होंने शहर को और अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ तथा हराभरा बनाने के लिए सभी के सहयोग और सहभागिता को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बीरगंज को व्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने के लिए महानगरपालिका, सामाजिक संस्थाओं, सुरक्षा निकायों तथा स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। बीपी उद्यान पार्क निर्माण पूरा होने के बाद यह वीरगंज वासियों के लिए मनोरंजन, पर्यावरणीय संतुलन तथा सार्वजनिक मिलन स्थल का आकर्षक केंद्र बनने की उम्मीद की जा रही है।