Ad Image
Ad Image
तमिलनाडु के द. विरुधूनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 21 की मौत 8 घायल || हताश प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया: खरगे || विपक्ष की महिला आरक्षण रोकने की साजिश, आधी आबादी को हक दिलाएंगे: PM मोदी || हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, दिल्ली ने ईरानी राजदूत को तलब किया || अंतर्राष्ट्रीय कानून अनुपालन की यूरोपीय संघ की अपील को ईरान ने पाखंड बताया || राष्ट्रपति ट्रंप ने तरनजीत संधू को दिल्ली का उप राज्यपाल बनने पर दी बधाई || सम्पूर्ण देश की विधायिका में आज से 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून लागू || पटना: CM सम्राट चौधरी ने जन प्रतिनिधियों और अन्य से की शिष्टाचार भेंट || इजरायल और लेबनान के बीच आज से 10 दिनों के लिए सीजफायर लागू || बसपा सुप्रीमो मायावती का आरक्षण को लेकर कांग्रेस और सपा पर हमला

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज: मुख्य सड़क की मापी मंगलवार से शुरू होगी

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज: शहर की मुख्य सड़क मानी जाने वाली त्रिभुवन राजपथ की मानक अनुसार सड़क के केंद्र बिंदु निर्धारण का कार्य मंगलवार से शुरू होने जा रहा है।

सोमवार को बीरगंज महानगरपालिका में आयोजित सरोकार वालों की संयुक्त बैठक में सड़क विस्तार कार्य को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र बिंदु तय कर उस स्थान पर स्टील के खूंटे गाड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर प्रमुख राजेशमान सिंह ने की। बैठक में जिला प्रशासन कार्यालय, सड़क डिभिजन कार्यालय हेटौंडा तथा नापी कार्यालय पर्सा के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।अब तक सड़क विस्तार के दौरान सड़क किनारे कुछ संरचनाएं हटाई गई थीं, लेकिन सड़क का वास्तविक केंद्र भाग स्पष्ट नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। खासकर “कहां तक संरचना हटानी होगी” इस विषय में लोग लगातार जानकारी मांग रहे थे।

अब इस समस्या के समाधान के लिए त्रिभुवन राजपथ के आधिकारिक नक्शे के आधार पर सड़क का केंद्र बिंदु चिन्हित किया जाएगा।केंद्र बिंदु तय होने के बाद सड़क के दोनों ओर समान दूरी रखते हुए चौड़ाई सुनिश्चित करना आसान होगा। इससे सड़क विस्तार कार्य को अधिक पारदर्शी और विवादरहित बनाने की उम्मीद की जा रही है।नापजोख के लिए आवश्यक तकनीकी और भौतिक सामग्री सड़क डिवीजन कार्यालय हेटौंडा उपलब्ध कराएगा, जबकि नक्शा और मापन संबंधी कार्य नापी कार्यालय पर्सा करेगा।

सड़क डिवीजन कार्यालय हेटौंडा के इंजीनियर भोला प्रसाद साह के अनुसार मंगलवार सुबह से नापजोख का कार्य औपचारिक रूप से शुरू होगा। इसके लिए सड़क डिवीजन कार्यालय, नापी कार्यालय, जिला प्रशासन कार्यालय और वीरगंज महानगरपालिका का संयुक्त कार्यदल भी गठित किया गया है।यह कार्यदल नापजोख से लेकर कार्यान्वयन तक सभी चरणों में समन्वय करेगा।इससे पहले सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत गत रविवार गंडक से भंसार तक स्थित घर-टहरों पर डोजर चलाया गया था।