Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज: मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

  • रक्सौल एवं मोतिहारी  के साथ नेपाल के बीरगंज से भी प्रतिभागियों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी, विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित। मुस्कान को मिला प्रथम स्थान।

रक्सौल: भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के तत्वावधान में संस्कृति सप्ताह–2026 के अंतर्गत रविवार को श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में भव्य मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। न्यू परिधान, गायत्री टाइल्स, छवि सैलून एवं सुहाना मेंहदी के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में रक्सौल नगर सहित आसपास के क्षेत्रों तथा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के बीरगंज से आई छात्राओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवर निबंधक आशीष अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सुप्रिया ड्रोलिया, भारत विकास परिषद् शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, सचिव नरेश कुमार, महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती मेनका गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अजय कुमार, कैलाश चंद्र काबरा, सुश्री मोनिका आर्य एवं मीतू गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। आगत अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

प्रतियोगिता में 70 छात्राओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। परिषद के सचिव नरेश कुमार ने स्वागत भाषण में परिषद की गतिविधियों एवं संस्कृति सप्ताह के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन का सशक्त माध्यम हैं।

महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती मेनका गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक अजय कुमार ने कहा कि भारत विकास परिषद अपने पंचसूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रही है। संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं में भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। सेवा संयोजक बिमल सर्राफ ने कहा कि ऐसे आयोजन से छिपी हुई प्रतिभा को आगे आने का मौका मिलता है एवं बच्चों में साथ ही महिलाओं में भी कुछ करने के उत्साह का संचार होता है।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी हथेलियों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं कलात्मक मेंहदी डिज़ाइन उकेरकर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल में श्रीमती मेनका गुप्ता, सुश्री मोनिका आर्य एवं श्रीमती बबली गुप्ता शामिल थीं। उनके निर्णय के आधार पर प्रथम स्थान मुस्कान गुप्ता , द्वितीय स्थान खुशी कुमारी एवं तृतीय स्थान पर आराध्या गुप्ता का चयन किया गया। इन तीनों प्रतिभागियों को परिषद की ओर से मेडल, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं बालसन हर्बल का गिफ्ट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया, जबकि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में छवि सैलून की संचालिका सुश्री मोनिका आर्य एवं कैलाश चन्द काबरा को प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अवर निबंधक आशीष अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि सुप्रिया ड्रोलिया ने भारत विकास परिषद द्वारा इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश कुमार, बिमल कुमार सर्राफ, अजय कुमार, 
नीतेश कुमार सिंह, अरविंद जायसवाल, उमेश सिकारिया,सीताराम गोयल, सुरेश धानोठिया, विनोद रौनियार, विनोद कुमार, , दिनेश प्रसाद,संतोष कुमार, अशोक कुमार ( मुन्ना), प्रतीक कुमार, सुनील कुमार,बबली गुप्ता, सीमा गुप्ता, किरण गुप्ता, ममता गुप्ता एवं सोनी गुप्ता सहित परिषद के अनेक सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

इसकी जानकारी परिषद के संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने संयुक्त रूप से दी है।