Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज में महारक्तदान शिविर आयोजित

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

  • रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी।

रक्सौल/बीरगंज: लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रोसिटी, लायंस क्लब ऑफ बीरगंज संस्कृति गोल्ड एवं तेरापंथ युवक परिषद्, बीरगंज के संयुक्त तत्वावधान में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर कावेरी स्कूल, लिंक रोड, बीरगंज में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रोसिटी की अध्यक्षा लायन पिया सिंह एवं लायंस क्लब ऑफ बीरगंज संस्कृति गोल्ड की अध्यक्षा लायन खुशबू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद्, बीरगंज के अध्यक्ष सुनील दुग्गड़ की भी सहभागिता रही।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस मल्टीपल 325 के पीएमसीसी मल्टीपल कोऑर्डिनेटर लायन रमेश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाल प्रहरी पुलिस के डीएसपी राजू कार्की उपस्थित रहे। वहीं, विशेष अतिथियों में लायंस डिस्ट्रिक्ट 325S के कैबिनेट सचिव लायन बसु तिमिल्सिना, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट पदाधिकारी लायन रितिका जायसवाल एवं बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक वैद्य शामिल रहे।

शिविर में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

DSP राजू कार्की ने भी सभी आयोजक एवं रक्तवीरों  का आभार

प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सही में समाज और मानवता की सच्ची सेवा है।नेपाल प्रशासन एवं सरकार का भी आगे सदैव सहयोग मिलता रहेगा।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर के माध्यम से युवाओं एवं सामाजिक संगठनों को मानव सेवा के लिए आगे आने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रोसिटी के सचिव लायन नेल्सन भंडारी, क्लब तृतीय उपाध्यक्ष रॉबिन श्रेष्ठ,सह सचिव लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों की विशेष सहभागिता रही।

अपने संबोधन में लायन पिया सिंह ने महारक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आम लोगों से भी आगामी रक्तदान शिविरों में मानवता की सेवा के उद्देश्य से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।

रक्त संग्रह में सहयोग के लिए रेड क्रॉस ब्लड बैंक के अध्यक्ष सौरभ पांडे कुमार के साथ सहयोगियों के प्रति भी आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।

रक्सौल से भेजे गए संदेश में भारत विकास परिषद्, रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई, जोन 41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन तथा भारत विकास परिषद्, रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने महारक्तदान शिविर के आयोजन के लिए लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रोसिटी, लायंस क्लब ऑफ बीरगंज संस्कृति गोल्ड एवं तेरापंथ युवक परिषद्, बीरगंज के प्रति आभार व्यक्त किया।पत्रकार युवराज खड़का की भी विशेष उपस्थिति रही।

उन्होंने कहा कि नेपाल हाल ही में बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित हुआ है। ऐसे समय में आयोजित रक्तदान शिविर से जरूरतमंद एवं घायल लोगों के उपचार में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग मिलेगा। यह आयोजन लायंस इंटरनेशनल के मूल मंत्र “We Serve” की भावना को भी चरितार्थ करता है।