Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज में रक्तदान संपन्न, 39 लोगों ने किया रक्तदान

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल: बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 10 के वार्ड कार्यालय द्वारा शनिवार को आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में 39 लोगों ने रक्तदान किया।

घड़िअर्वा स्पोर्ट्स क्लब और पशुपति आदर्श क्लब के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 2 महिलाओं सहित कुल 39 लोगों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम का उद्घाटन पर्सा–2 के सांसद सुशील साह कानु ने स्वयं रक्तदान कर किया। कार्यक्रम में संतोष कानु, लखनलाल गुप्ता, जितेंद्र सर्राफ, डॉ. उमेश कुशवाहा, अमृत नगरकोटी, राजबाबू गुप्ता, रोशन कुमर्मी, श्यामबाबू कलवार, जितेंद्र कुशवाहा, रामनारायण साह, कन्हैया सर्राफ सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया।बीरगंज–10 के कार्यवाहक वार्ड अध्यक्ष संतोष जैसी की अध्यक्षता तथा सांसद कानु के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण समझौता भी किया गया। 

वार्डवासियों को आवश्यकता पड़ने पर रक्त संचार केंद्र से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी पर्सा शाखा और वार्ड नंबर 10 के कार्यालय के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।समझौते के अनुसार रक्त संचार केंद्र से रक्त लेने पर लगने वाला शुल्क वार्ड कार्यालय द्वारा वहन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी पर्सा शाखा के राजन श्रीवास्तव ने बताया कि वार्डवासियों को आसानी से रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सहयोग किया गया है।

इस कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी पर्सा शाखा के मंत्री विनोद गिरी, रक्त संचार केंद्र वीरगंज के प्राविधिक प्रमुख सौरभराज पांडे, वार्ड सदस्य प्रभु महतो, मिश्रादेवी नगरकोटी, प्रमिला देवी, वार्ड कार्यालय के सचिव पवन प्रधान, घड़िअर्वा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष संतोष कानु, पशुपति आदर्श क्लब के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, मनोहर साह, दिलीप साह कानु, राजेश सिंह सहित अन्य की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जैसे मानवीय कार्य जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखा जाना चाहिए।