Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज में ‘स्केलअप नेपाल’ का 5 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

सफल उद्यमी बनने के लिए व्यावहारिक कौशल जरूरी: अशोक टेमानी।

रक्सौल / बीरगंज। बीरगंज में उद्यमिता विकास को लक्षित करते हुए ‘SCALEUP NEPAL’ द्वारा आयोजित 5 दिवसीय इंटेंसिव प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। नेपाल के उभरते उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम 20 से 24 तारीख तक बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के सभागार में संचालित होगा।

कार्यक्रम का संचालन पिंकी खेतान द्वारा किया गया, जबकि ‘SCALEUP NEPAL’ के संस्थापक अमित अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उद्योग वाणिज्य महासंघ मधेश प्रदेश के अध्यक्ष एवं केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक टेमानी प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुए।इसी तरह नेपाल पत्रकार महासंघ पर्सा के अध्यक्ष ओम प्रकाश खनाल, बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अनुप अग्रवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में लगभग 120 उद्यमियों की भागीदारी रही।कार्यक्रम में अनुभवी प्रशिक्षकों (एक्सपर्ट ट्रेनर) द्वारा प्रतिभागियों को व्यवसायिक कौशल, बाजार प्रबंधन, नवाचार (इनोवेशन) तथा उद्यम विस्तार से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि अशोक टेमानी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल किताबों का ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है।उन्होंने कहा, “आज के समय में व्यावहारिक ज्ञान, कौशल और अनुभव बेहद जरूरी हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्यमियों को वास्तविक बाजार की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाते हैं।”उनके अनुसार उद्यमिता विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं और यह नई पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं। इस कार्यक्रम से स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि और रोजगार सृजन में भी सहयोग मिलने की उम्मीद है।