Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज: सिस्टर लुसी कुरियन के 71वें जन्मदिन पर निःशुल्क नेत्र जांच

लोकल डेस्क, अश्विनी कुमार।
50 जरूरतमंदों की हुई आंखों की जांच, 10 में मोतियाबिंद की पहचान

बीरगंज: कन्ना पंचायत भवन के प्रांगण में भारत की दूसरी मदर टेरेसा एवं गरीबों की मसीहा के रूप में प्रसिद्ध सिस्टर लुसी कुरियन के 71वें जन्मदिन के अवसर पर नेपाल आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। नेपाल आंखा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि मानवता की सेवा करना ही जीवन का सच्चा अर्थ है। सिस्टर लुसी कुरियन ने मानवता की सेवा के लिए अपने जीवन को समर्पित किया है,हमारा भी एक छोटा प्रयास है कि मानवता की सेवा में अपना कुछ सहयोग कर सकें।आगे भी नेपाल आंखा अस्पताल लोगों की निःशुल्क जांच शिविर मानवता की सेवा हेतु आयोजित करता रहेगा।

शिविर में नेपाल आई हॉस्पिटल की टीम ने 50 जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान 10 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान की गई। चिन्हित मरीजों का ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कराया जाएगा।

शिविर में अस्पताल की टीम के डॉ. गुरुचरण, डॉ. दीपक कुमार एवं सहयोगी समीर ने अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर स्थानीय प्रबंधक वीरेंद्र कुमार, सिस्टर शांति, सुप्रिया बोदरा, छोटे लाल माली भगत एवं शाद साहेब सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके घर के समीप निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना तथा समय पर आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान कर आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना था।