Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बृजेश्वर प्रसाद चौधरी की पहल पर अग्निपीड़ित परिवार को मिली राहत, खाद्यान्न और कपड़े किए गए वितरित

नेपाल डेस्क, मुस्कान सिंह।

वीरगंज। पर्सा जिले के जगरनाथपुर गांवपालिका-1 स्थित पिपराडाढ़ी में आग लगने से प्रभावित एक परिवार की मदद के लिए बृजेश्वर प्रसाद चौधरी ने पहल की है। उनके प्रयास से एक उद्योगपति-व्यवसायी ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर पीड़ित परिवार को खाद्यान्न और कपड़ों सहित जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराई। वितरित सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 16 हजार 500 रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई थी। इस घटना में स्थानीय निवासी रविन्द्र साह गोलदार का फूस का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के अनुसार, अगलगी में करीब छह लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था। इस घटना के बाद परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का गंभीर संकट खड़ा हो गया।

अग्निपीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर बृजेश्वर प्रसाद चौधरी ने सहायता के लिए पहल की। उनके प्रयास से उद्योगपति-व्यवसायी ने परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इसमें तीन बोरी चावल, एक बोरी चिउड़ा, चार पैकेट आटा, एक बोरी आलू, 10 किलो प्याज, रिफाइन तेल, साबुन, सर्फ, विभिन्न प्रकार के मसाले, दाल सहित दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री शामिल है।

इसके अलावा, परिवार की एक महिला, जो इस वर्ष छठ पर्व का व्रत करने वाली हैं, उन्हें साया-ब्लाउज सहित साड़ी का एक सेट और अन्य जरूरी कपड़े भी दिए गए। इस सहायता से परिवार को तत्काल जरूरतों को पूरा करने में कुछ राहत मिली है।

सहायता मिलने पर पीड़ित परिवार ने सहयोग करने वाले उद्योगपति-व्यवसायी और इस पहल के लिए बृजेश्वर प्रसाद चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने उन लोगों के प्रति नाराजगी भी जताई, जिन्होंने विपत्ति के समय मदद का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में कोई सहयोग नहीं किया।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, आग लगने के बाद कई लोग मौके पर पहुंचे थे। कुछ लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं और कई ने सहायता का आश्वासन भी दिया, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई मदद नहीं मिली है।

आग में घर और रोजमर्रा की जरूरी चीजें गंवा चुका यह परिवार अब भी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। भोजन, कपड़े और सुरक्षित आवास की व्यवस्था करना उसके लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में परिवार को अभी और सहायता तथा पुनर्वास की जरूरत है।

इस परिस्थिति में स्थानीय लोगों, समाजसेवियों, उद्योगपतियों, व्यवसायियों और संबंधित सरकारी निकायों से पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की जा रही है। विपत्ति के समय मिलने वाला छोटा-सा सहयोग भी किसी परिवार को फिर से सामान्य जीवन की ओर लौटने में बड़ी मदद दे सकता है।