Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बेतिया: महावीरी जुलूस पर पथराव, 19 घायल

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

बेतिया में महावीरी जुलूस पर पथराव: डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 19 घायल

बेतिया में मंगलवार रात महावीरी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा पंचायत के डुमरिया गांव की है, जहां मंगलवार की रात करीब 9 बजे महावीरी जुलुस को लेकर दो पक्षों मे हिंसक झड़प हो गयी। एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

झड़प में 19 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से 9 की गंभीर स्थिति को देखते हुए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विवाद महावीरी जुलूस में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, जुलूस जैसे ही डीजे के साथ निकला, दूसरे पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जब मोहर्रम का जुलूस बिना डीजे के निकाला गया, तो महावीरी जुलूस में भी डीजे नहीं बजना चाहिए। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो बाद में हिंसा में बदल गई।

वार्ड संख्या 6 के सदस्य लाल साह का आरोप है कि उप मुखिया शिकारी मियां और उनके समर्थकों ने पहले से ही छतों पर ईंट-पत्थर जमा कर रखे थे और उन्हीं से हमला किया गया। इस हमले में लगभग 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस को शिकायत दी गई है।

एक घायल संजू कुमार ने बताया कि "वो लोग बोल रहे थे इस रास्ते से DJ नहीं जाएगा। इसके बाद उन लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। शाम से 7 बजे के बीच ये सब हुआ।" 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जुलूस के समय पुलिस मौजूद नहीं थी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। फिलहाल, मौके पर SDPO विवेक दीप और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।