Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बॉयफ्रेंड ने की नर्स की हत्या, शव गद्दों के नीचे छिपाया

स्टेट डेस्क ,श्वेता प्रिया

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत स्टाफ नर्स ममता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मृतका के प्रेमी और नर्सिंग होम के कर्मचारी विपिन कुमार (26) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था और शादी को लेकर चल रहे विवाद के कारण उसने हत्या की।

2 साल से चल रहे प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत, शादी के दबाव में की वारदात

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई की रात आरोपी ने सर्जिकल प्लास्टिक पाइप से ममता का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को नर्सिंग होम की तीसरी मंजिल पर अपने कमरे में बेड के नीचे रखकर कई गद्दों से ढक दिया, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे।

21 जुलाई की सुबह ममता ड्यूटी पर नहीं पहुंची और उसका मोबाइल फोन बंद मिला। परिजनों और नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद तीसरी मंजिल के एक कमरे में बेड के नीचे गद्दों से ढका उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने नर्सिंग होम का डीवीआर जब्त कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कर्मचारियों से पूछताछ की। साक्ष्यों के आधार पर विपिन कुमार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले पांच वर्षों से नर्सिंग होम में कार्यरत था, जबकि ममता वहां छह से सात वर्षों से स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रही थी।

मृतका के पिता जोगू पासवान ने बेटी की गला दबाकर हत्या किए जाने और शव छिपाने का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।