Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बॉर्डर 2 का टीज़र हुआ रिलीज, सनी देओल फिर एक्शन में

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर l
 
मुंबई। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति के जोश के साथ बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। टीज़र में सनी देओल का वही आक्रामक और जोशीला अंदाज देखने को मिलता है, जिसने पहले भाग में दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।

टीज़र की शुरुआत सनी देओल के दमदार संवाद से होती है, जिसमें वह दुश्मनों को खुली चेतावनी देते नजर आते हैं— “तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, जमीन से या समंदर से, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे।” यह संवाद फिल्म की देशभक्ति और सैन्य जज़्बे को साफ तौर पर दर्शाता है। एक अन्य सीन में जब उनसे पूछा जाता है, “आवाज़ कहां तक जानी चाहिए?” तो जवाब मिलता है— “लाहौर तक।” यह सीन दर्शकों में जोश भर देता है।

टीज़र में जबरदस्त एक्शन, धमाकों और युद्ध के रोमांचक दृश्य देखने को मिलते हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी दुश्मनों से लोहा लेते नजर आएंगे। इसके अलावा मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा किया जा रहा है। फिल्म टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी है। निर्माता गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ इसे प्रस्तुत कर रहे हैं।

देशभक्ति, बलिदान और भारतीय सेना के शौर्य की कहानी कहती ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीज़र ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म भी दर्शकों के दिलों में वही आग लगाने वाली है, जो पहली ‘बॉर्डर’ ने लगाई थी।