लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर की दुकान में मंगलवार की सुबह आग लग गई। आग लगने से करीब 60 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस संबंध में ब्यूटी पार्लर संचालिका दरौंदा निवासी शाहजहां खातून ने कहां है कि मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे हमारे दुकान में आग लगी।
करीब 6 बजे मुझे पता चला। हमने फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंचे गई। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान में लगे फर्नीचर, मशीन, कॉस्मेटिक सामान सहित करीब 60 की संपत्ति जल का राख हो गई, फायर ब्रिगेड केअग्निचालक अजीत कुमार, अग्नि प्रीति कुमारी के द्वारा आग बुझाया गया।







