Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, बहुपक्षीय साझेदारी होगी मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। यह यात्रा भारत की विदेश नीति में ‘एक्टिव डिप्लोमेसी’ और ‘पड़ोसी पहले’ नीति का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है। इस दौरे के दौरान वह वैश्विक रणनीतिक सहयोग, आर्थिक साझेदारी और समुद्री सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली से ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय द्विपक्षीय यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इस यात्रा के पहले चरण में वह लंदन जाएंगे, जहां वह यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और सम्राट चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।

मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच हाल के वर्षों में रणनीतिक साझेदारी में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस यात्रा से दोनों देशों के नागरिकों के बीच संपर्क भी और मजबूत होगा।

प्रधानमंत्री की यात्रा का दूसरा चरण मालदीव में होगा, जहां वह राष्ट्रपति मोहम्मद मुज्जू के निमंत्रण पर जाएंगे। श्री मोदी वहां मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगे। यह वर्ष भारत और मालदीव के बीच कूटनीतिक संबंधों के 60 साल पूरे होने का भी प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करेगी। मोदी ने विश्वास जताया कि यह यात्रा ‘पड़ोसी पहले’ नीति को भी सशक्त बनाएगी और दोनों देशों के लोगों के हित में होगी।