Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ब्लंडेल की दीवार के बाद जैमीसन-डफी का वार, 116 रन पर भारत के छह विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

  • न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 356 रन, जवाब में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ाई; फॉलोऑन बचाने के लिए अब भी 41 रन की दरकार।

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दूसरे दिन पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने भारतीय गेंदबाजों को लंबे समय तक तरसाया, फिर काइल जैमीसन और जैकब डफी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 46 ओवर में छह विकेट पर 116 रन बनाए। टीम इंडिया अब भी न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है और उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 246 रन से आगे बढ़ाई। विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने धैर्य और संयम का शानदार प्रदर्शन करते हुए 211 गेंदों पर 89 रन बनाए। वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने न्यूजीलैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कप्तान टॉम लैथम ने भी 128 गेंदों पर 59 रन की उपयोगी पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने 36 और डेरिल मिचेल ने 31 रन जोड़े। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 116.3 ओवर में 356 रन बनाकर आउट हुई।

भारत की ओर से आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 31.3 ओवर में 99 रन दिए। अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ को दो-दो, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को एक सफलता मिली। हालांकि, जसप्रीत बुमराह को 26 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद कोई विकेट नहीं मिला।

जैमीसन और डफी ने भारतीय बल्लेबाजी को झकझोरा

356 रन के जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। यशस्वी जायसवाल पारी के पहले ही ओवर में बिना खाता खोले मैट हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने 20 गेंदों पर 21 रन बनाकर कुछ आक्रामकता दिखाई, लेकिन काइल जैमीसन ने उन्हें टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच करा दिया। शुभमन गिल भी 17 रन बनाकर जैमीसन का दूसरा शिकार बने।

इसके बाद ऋषभ पंत और केएल राहुल ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए टीम का स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन जैकब डफी ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। पंत 23 रन बनाकर जैमीसन को कैच दे बैठे, जबकि राहुल 25 रन बनाकर डेवोन कॉनवे के हाथों लपके गए। दोनों के आउट होने के बाद भारतीय टीम फिर दबाव में आ गई।

वॉशिंगटन सुंदर से पारी को संभालने की उम्मीद थी, लेकिन वह 10 रन बनाकर नाथन स्मिथ की गेंद पर कप्तान टॉम लैथम को कैच दे बैठे। इस तरह भारत ने 116 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने छह विकेट गंवा दिए। स्टंप्स के समय ध्रुव जुरेल सात रन बनाकर नाबाद थे।

तीसरे दिन भारत के सामने बड़ी चुनौती

भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए पहली पारी में कम से कम 157 रन बनाने होंगे। यानी टीम को अभी 41 रन और चाहिए, जबकि उसके चार विकेट शेष हैं। न्यूजीलैंड की पहली पारी के स्कोर से 200 रन पीछे रहने पर फॉलोऑन दिया जा सकता है। ऐसे में तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों के सामने सबसे पहली चुनौती विकेट बचाकर टीम को इस आंकड़े तक पहुंचाने की होगी। जुरेल और बाकी निचले क्रम के बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी है।