Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन रॉकेट परीक्षण में विस्फोट

विदेश डेस्क,श्रेयांश पराशर l

वॉशिंगटन। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन को फ्लोरिडा में बड़े परीक्षण के दौरान बड़ा झटका लगा है। कंपनी के महत्वाकांक्षी “न्यू ग्लेन” रॉकेट का ग्राउंड टेस्ट करते समय लॉन्च पैड पर ही भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में आग की ऊंची लपटें और धुएं का विशाल गुबार दिखाई दिया। घटना ने अमेरिकी अंतरिक्ष उद्योग में हलचल पैदा कर दी है।

यह हादसा फ्लोरिडा स्थित केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के लॉन्च कॉम्प्लेक्स-36 में हुआ। जानकारी के अनुसार रॉकेट का “हॉट-फायर टेस्ट” किया जा रहा था। इस प्रक्रिया में रॉकेट को लॉन्च पैड पर मजबूती से बांधकर उसके इंजनों को पूरी क्षमता से चलाया जाता है, ताकि वास्तविक उड़ान से पहले उसकी तकनीकी जांच की जा सके।

बताया गया कि जैसे ही मिथेन ईंधन से चलने वाले इंजनों को सक्रिय किया गया, रॉकेट के बूस्टर स्टेज में तकनीकी खराबी आ गई। कुछ ही सेकंड में तेज धमाका हुआ और पूरा रॉकेट आग के गोले में बदल गया। हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्टों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।

ब्लू ओरिजिन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि टीम स्थिति का आकलन कर रही है और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी की ओर से यह भी कहा गया कि विस्फोट के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि न्यू ग्लेन परियोजना ब्लू ओरिजिन के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह रॉकेट भारी उपग्रहों और अंतरिक्ष मिशनों के लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसे में यह हादसा कंपनी के आगामी लॉन्च कार्यक्रमों को प्रभावित कर सकता है।