स्टेट डेस्क, श्वेता प्रिया।
भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में सोमवार की सुबह करीब बजे भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी विधान पार्षद पवन सिंह भरत तिवारी के घर पहुंचे। उन्होंने भरत तिवारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से मुलाकात की। पवन सिंह करीब डेढ़ से दो घंटे तक परिवार के बीच रहे और पूरे मामले की जानकारी ली।
परिवार से की मुलाकात
पवन सिंह ने भरत तिवारी के माता-पिता और अन्य परिजनों से बातचीत की। उन्होंने परिवार की बात सुनी और भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ खड़े रहेंगे। पवन सिंह ने न्याय की लड़ाई में परिवार को हर संभव सहयोग देने की बात कही।
भतीजी ने बांधी राखी
मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की भतीजी ने पवन सिंह को राखी बांधी। इस मौके पर पवन सिंह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वह राखी की लाज रखेंगे और न्याय की मांग में उनके साथ रहेंगे।
भरत तिवारी की याद में गीत का ऐलान
परिवार की ओर से भरत तिवारी की याद में एक गीत बनाने का अनुरोध किया गया। पवन सिंह ने उनकी स्मृति में देशभक्ति गीत जारी करने की बात कही।
पुलिस कार्रवाई को लेकर मामला चर्चा में
भरत तिवारी की मौत को लेकर मामला चर्चा में रहा है। परिवार की ओर से मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की गई है। वहीं, बिहार एसटीएफ ने अपनी कार्रवाई को कानून के अनुसार बताया है।






