Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भरत भूषण तिवारी की श्रद्धांजलि सभा 30 जून को होगी आयोजित

लोकल डेस्क , रानी कुमारी |

भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में 17 जून को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी का श्रद्धाकर्म सह श्रद्धांजलि सभा मंगलवार, 30 जून को आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर गांव में व्यापक तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

श्रद्धांजलि सभा के लिए वाराणसी के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह द्वारा भरत भूषण तिवारी के घर के सामने रेत से उनकी आकर्षक प्रतिमा बनाई जा रही है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। भरत भूषण तिवारी के घर के सामने विशाल शामियाना लगाया गया है, जहां श्रद्धांजलि सभा में आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मौसम को देखते हुए कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद ग्रहण करने की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

दूर-दराज से आने वाले लोगों के ठहरने के लिए पास में ही एक अस्थायी विश्राम गृह बनाया गया है। यहां दर्जनों फोल्डिंग बेड लगाए गए हैं तथा गर्मी से राहत के लिए कूलर और पंखों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के रूप में पूरी, सब्जी, बुनिया समेत अन्य व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं।  आयोजकों के अनुसार करीब 15 से 20 हजार लोगों के बीच प्रसाद वितरण की तैयारी की गई है। श्रद्धांजलि सभा में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से लोगों के शामिल होने की संभावना है।

वीर शहीद भरत तिवारी न्याय समिति द्वारा गठित 18 टीमों के सदस्य भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। समिति के अध्यक्ष एवं ग्वालियर के सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनिल मिश्रा के भी कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना है। मंगलवार सुबह 11 बजे न्याय समिति की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही करीब 5 हजार ट्रैक्टरों के माध्यम से पटना विधानसभा घेराव की संभावित रणनीति पर भी विचार किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

सोमवार को भरत भूषण तिवारी के घर पर मासिक श्राद्ध और पिंडदान की पूजा-अर्चना शुरू हुई। इसके बाद परंपरागत सैया दान की रस्म भी संपन्न कराई जाएगी। श्रद्धांजलि सभा को लेकर पूरे गांव में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।