Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भागलपुर में तेज धूप और उमस भरी गर्मी का कहर, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार

लोकल डेस्क, मुस्कान कुमारी।

  • दिन में लू जैसे हालात, शाम या रात में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

भागलपुर : भागलपुर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान है। सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच तापमान तेजी से बढ़ा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सुयस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर में गर्मी चरम पर रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच दिन का सबसे गर्म समय रहेगा। जब तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है। इस दौरान लू जैसे हालात बनने और उमस बढ़ने की आशंका जताई गई है। इसीलिए दोपहर में बिना वजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। धूप से बचने के साथ-साथ लगातार पानी पीते रहें। हवा में नमी का स्तर 50 से 80 प्रतिशत तक पहुंचने से उमस काफी बढ़ जाएगी। ऐसे में लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

शाम को मिल सकती है राहत

दिनभर की भीषण तपिश के बाद शाम या रात में मौसम बदल सकता है। भागलपुर सहित बिहार के कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम में तेजी से हो रहा बदलाव

तिलकामांझी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून और स्थानीय बदलावों के कारण यह स्थिति बनी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और कम दबाव की वजह से दिन में तो उमस परेशान करेगी, लेकिन शाम या रात में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा।
डॉ. सिंह के अनुसार, बारिश होने पर पारा गिरेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों-बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी है। साथ ही चेतावनी दी कि मौसम बदलते समय बिजली गिरने और आंधी की आशंका रहती है। इसलिए खराब मौसम में खुले मैदान, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे बिल्कुल न खड़े हो।