लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा पश्चिम बंगाल विधान सभा एवं असम सहित अन्य राज्यों के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार को दरौंदा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. इस जीत की खुशी में मिठाइयां भी बांटी गईं और लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी.
भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह सहित जिला मंत्री उमाशंकर सिंह ने इस जीत को लेकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह भाजपा की जीत नहीं है यह हर उस कार्यकर्ताओं की जीत है जिसने जोड़ तोड़ मेहनत की थी. उन्होंने इस जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए कहा कि यह परिणाम सही मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के समर्पित भाव से किए गए मेहनत का परिणाम है । जीत पर भाजपा कार्यकर्ता ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।







