नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।
नई दिल्ली। शिक्षा सुधारक, पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शनिवार को भारत में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति होने की बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह भी बताया कि विरोध-प्रदर्शन के लिए एकता और शांति की अपील करने के बाद उन्हें कई नेताओं की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है।
नेताओं की गिरफ्तारी पर जताई चिंता
वांगचुक ने लिखा, "शुक्रवार को जब मैंने आज के विरोध-प्रदर्शन के लिए एकता एवं शांति की अपील करते हुए एक मैसेज पोस्ट किया था, तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र अघोषित आपातकाल की स्थिति में होगा।"
उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी थी कि आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए कई नेता मौजूद थे, लेकिन अब उन्हें पता चला है कि उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वांगचुक ने उम्मीद जताई कि गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द रिहा किया जाएगा।
रविवार तक रिहाई नहीं हुई तो अनशन या पदयात्रा पर विचार
वांगचुक ने अपने पोस्ट में कहा, "मुझे खुशी थी कि आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए बहुत सारे नेता थे लेकिन अब मुझे पता चला है कि उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुझे उम्मीद है कि गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द ही रिहा किया जाएगा। अगर उन्हें रविवार तक रिहा नहीं किया गया, तो मुझे अनशन या पदयात्रा करने पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।"
Tags:
- Sonam Wangchuk
- undeclared emergency India
- Sonam Wangchuk latest news
- protest leaders arrested
- India protest news
- hunger strike warning
- Sonam Wangchuk statement
- peaceful protest
- unity and peace appeal
- social activist Sonam Wangchuk
- democracy in India
- political arrests India
- protest movement
- padyatra
- hunger strike
- New Delhi news
- national news India







