विदेश डेस्क, श्वेता प्रिया।
नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत से जाने वाली कुछ खास दवाओं पर टैरिफ यानी आयात शुल्क हटा दिया है। इस फैसले से दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाओं और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को राहत मिलेगी।
किन दवाओं को मिलेगी छूट?
इस छूट में दुर्लभ बीमारियों की दवाओं के साथ कुछ इनफर्टिलिटी, सेल थेरेपी, जीन थेरेपी और अन्य खास इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। इन दवाओं को बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ जरूरी सामग्री पर भी टैरिफ नहीं लगेगा।
100% टैरिफ से मिली राहत
अमेरिका ने कुछ पेटेंट वाली दवाओं और उनके जरूरी सामान पर 100% तक टैरिफ लगाने का फैसला किया है। हालांकि, तय शर्तों को पूरा करने वाली कुछ खास दवाओं को इस शुल्क से बाहर रखा गया है।
भारतीय फार्मा कंपनियों को फायदा
इस फैसले से अमेरिका को ऐसी दवाएं भेजने वाली भारतीय फार्मा कंपनियों को राहत मिल सकती है। टैरिफ कम होने से इन दवाओं के अमेरिका में पहुंचने की लागत भी कम हो सकती है। हालांकि, हर भारतीय दवा को इस छूट का फायदा नहीं मिलेगा। यह केवल तय श्रेणी और शर्तों वाली दवाओं पर लागू होगी।







