Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत ने सत्यजीत रे की विरासत को संरक्षित करने के लिए बांग्लादेश को सहयोग देने की पेशकश की

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

भारत सरकार ने बांग्लादेश में विख्यात फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की पैतृक संपत्ति को संग्रहालय में बदलने के प्रस्ताव पर सहयोग देने की इच्छा जताई है। यह कदम भारतीय सिनेमा की धरोहर को सम्मान देने की दिशा में एक सांस्कृतिक प्रयास माना जा रहा है।
 भारत ने बांग्लादेश के मेमनसिंह ज़िले में प्रसिद्ध फिल्मकार और लेखक सत्यजीत रे की पैतृक संपत्ति को गिराए जाने पर गहरा खेद व्यक्त किया है। यह संपत्ति न केवल सत्यजीत रे से जुड़ी थी, बल्कि उनके दादा उपेंद्र किशोर राय चौधरी, जो एक प्रसिद्ध लेखक और प्रकाशक थे, से भी जुड़ी रही है।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत इस संपत्ति को संग्रहालय में बदलने के विचार का पूरा समर्थन करता है और इस दिशा में बांग्लादेश सरकार को हर संभव सहयोग देने को तैयार है। भारत ने बांग्लादेश सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजा जा सके।

यह संपत्ति भारत और बांग्लादेश के साझा सांस्कृतिक इतिहास का एक अहम प्रतीक है। सत्यजीत रे का जन्म भले ही कोलकाता में हुआ था, लेकिन उनका पारिवारिक जुड़ाव बांग्लादेश से भी गहरा रहा है।

भारत सरकार का यह कदम केवल एक इमारत को बचाने की कोशिश नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक संरक्षण और द्विपक्षीय रिश्तों को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम प्रयास है।

अगर बांग्लादेश सरकार इस प्रस्ताव को मान लेती है, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर बन सकती है।