Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत मंडपम में आज यूपीएससी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

नेशनल डेस्क, रानी कुमारी

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग  के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री समारोह को संबोधित करेंगे। यह आयोजन यूपीएससी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सालभर चले शताब्दी समारोह का समापन कार्यक्रम है। 

शताब्दी वर्ष की यात्रा पर केंद्रित आयोजन

यूपीएससी की स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी। 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए शताब्दी वर्ष के तहत आयोग की 100 वर्षों की यात्रा और लोक सेवा व्यवस्था में उसकी भूमिका को रेखांकित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से जुड़े विभिन्न हितधारकों की भागीदारी होगी। इनमें राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद और यूपीएससी के अधिकारी शामिल हैं। 

स्मारक सिक्का और डाक टिकट होंगे जारी

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपीएससी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी स्मारक सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे। इनके जरिए आयोग की एक सदी लंबी यात्रा को याद किया जाएगा।

100 महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों पर आधारित पुस्तक का विमोचन

प्रधानमंत्री इस अवसर पर ‘100 Landmark Judgements – Shaping the Policies of UPSC and Public Service Commissions in India’ नामक पुस्तक का भी विमोचन करेंगे। यह पुस्तक यूपीएससी और देश के विभिन्न लोक सेवा आयोगों की नीतियों को प्रभावित करने वाले 100 महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों पर केंद्रित है। 

दो दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा है समारोह

यूपीएससी का यह आयोजन 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आयोजित हो रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा है। पहले दिन भारत मंडपम में ‘शताब्दी समारोह-मंथन’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विषयों पर वक्ताओं के संबोधन और परिचर्चाएं हुईं। दूसरे दिन प्रधानमंत्री की मौजूदगी में शताब्दी समारोह का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।