Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत में बेरोजगारी सबसे गंभीर समस्या: राहुल गांधी

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

भारत में बेरोजगारी सबसे गंभीर समस्या है और इसका सीधा संबंध वोट चोरी से है: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारत में युवाओं की सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से जुड़ा है।

उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि जब कोई सरकार जनता का विश्वास हासिल कर सत्ता में आती है तो उसका पहला दायित्व युवाओं को रोजगार और अवसर उपलब्ध कराना होता है। लेकिन बीजेपी चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती, बल्कि वोट चोरी और संस्थाओं को अपने नियंत्रण में रखकर सत्ता में बनी रहती है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नौकरियां लगातार कम हो रही हैं, भर्ती प्रक्रियाएं चरमराई हुई हैं और युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। इसी कारण हर परीक्षा पेपर लीक और हर भर्ती भ्रष्टाचार से जुड़ी होती है।

उन्होंने कहा कि देश का युवा कठिन मेहनत करता है, सपने देखता है और भविष्य के लिए संघर्ष करता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी केवल अपनी पीआर, मशहूर हस्तियों से प्रशंसा करवाने और अरबपतियों की कमाई बढ़ाने में लगे रहते हैं। युवाओं की उम्मीदें तोड़ना और उन्हें निराश करना इस सरकार की पहचान बन गई है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि अब परिस्थितियां बदल रही हैं। भारत का युवा समझ चुका है कि असली जंग केवल नौकरियों की नहीं, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है। जब तक चुनाव में गड़बड़ी होती रहेगी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे। अब युवा न तो नौकरी की लूट बर्दाश्त करेंगे, न वोट की चोरी। भारत को बेरोजगारी और वोट चोरी से आज़ाद करना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है।