Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत विकास परिषद देशरत्न शाखा ने चलाया सदस्यता अभियान

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवान: भारत विकास परिषद देशरत्न शाखा सिवान द्वारा मंगलवार को फतेहपुर स्थित साधु सदन परिसर में वर्ष 2026–27 के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नए सदस्यों को जोड़ने के साथ-साथ पुराने सदस्यों का नवीनीकरण भी किया गया।

कार्यक्रम में संरक्षक रमेश कुमार सिंह, अध्यक्ष रोहित कुमार, उत्तर बिहार प्रांत के प्रांतीय संपर्क संयोजक भारत भूषण पांडेय तथा मनोज कुमार सिंह ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, नरेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव सहित कई प्रबुद्ध नागरिकों ने नए सदस्य के रूप में परिषद की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज में सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करती है। परिषद का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और जनसेवा के कार्यों को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में सचिव अतुल कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ श्रवण कुमार, पंकज कुमार सिंह, इंदल कुमार सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।