Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भीड़ ने युवक को चोर समझकर पीट-पीट कर मार डाला

रिपोर्ट: श्रेयांश पराशर 
मुजफ्फरपुर में देर रात घर में घुसे एक अज्ञात युवक की ग्रामीणों ने की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला। युवक रात को एक घर में घुसा था, जहां लोगों ने शोर मचाया और पकड़कर उसकी पिटाई की। बाद में शव को प्लास्टिक में लपेटकर नहर में फेंक दिया गया।
घटना रविवार रात की है जब पकड़ी पकोही वार्ड-13 स्थित एक घर में युवक चारदीवारी फांदकर घुसा। आवाज सुनकर घरवाले जागे और युवक को आंगन में देख चिल्लाने लगे। “चोर-चोर” की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और युवक को घेर लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने कुछ नहीं बताया, जिससे भीड़ और उग्र हो गई। उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने दावा किया कि भागते समय युवक नहर में गिरा और सिर पत्थर से टकराने से उसकी जान गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, उसकी उम्र लगभग 35 साल है। शव को प्लास्टिक में लपेटकर नहर में फेंका गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान में लगी है।