लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सिवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सिवान जिले के दरौंदा पचरुखी क्षेत्र के जीवों पंप के पास हुआ, जहां एक टेंपू और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। मृतकों की पहचान बैंड पाटी निवासी सुमित कुमार और पिपराही की आर्या देवी के रूप में की गई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
वहीं घायलों में बलवंत पटेल (महुई बुजुर्ग), गोलू कुमार (पिपराही), हीरा लाल चौधरी (अहिरौली), जमीर (कुशीनगर), मधु कुमारी, सूरज कुमार और जानवी पांडे (देवरिया) शामिल हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग "राधे-राधे जागरण ग्रुप" के सदस्य हैं और किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।







