Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मंडी में पिकअप के नाले में गिरने से 2 की मौत, 19 घायल

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर क्षेत्र में एक वाहन के अनियंत्रित होकर नाले में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह हादसा गोहर के जाछ-चैलचौक मार्ग पर हुआ, जब पिकअप वाहन ने गांव संपालू के पास नियंत्रण खो दिया। मृतकों की पहचान नीलमणि (40) और बोध राज (46) के रूप में हुई है। दोनों मंडी जिले की चच्योट तहसील के भुरला गांव के निवासी हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में चालक समेत 21 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले गोहर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और गंभीर रूप से घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गोहर और मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया है। उन्होंने बताया, "पुलिस स्टेशन गोहर में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।"

बताया जा रहा है कि वाहन में झामर और भुरला गांव के लोग सवार थे जो एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए देवीधार जा रहे थे। गोहर में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था।

घायलों में 10 को गंभीर चोटें आईं हैं जबकि 9 को मामूली चोटें आई हैं।

इस बीच, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने नैरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। ठाकुर ने उनका हालचाल जाना और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मुलाकात की और सभी को बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ठाकुर ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की है। नाचन के विधायक विनोद कुमार, मंडी भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद और अन्य स्थानीय नेता एवं अधिकारी उनके साथ थे।

टेम्पो ट्रैवलर के यात्री बाल-बाल बचे,
इस बीच,एक अन्य दुर्घटना में चंडीगढ़ से धर्मपुर जा रहा एक टेम्पो ट्रैवलर रविवार सुबह मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में पद्छु पुल के पास पलट गया। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर सुबह करीब 5 बजे हुई।
इलाके में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण पहाड़ी से गिरी एक बड़ी चट्टान से वाहन टकरा गया। नतीजतन, टेम्पो ट्रैवलर सड़क के बीचों-बीच पलट गया।