Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मकानों की गणना मोबाइल एप के माध्यम से पूरी की गई

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा प्रखंड की 17 पंचायतों के 326 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) क्षेत्रों में 12404 मकानों की गणना मोबाइल एप के माध्यम से पूरी कर ली गई।  जिसे लेकर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।  

सभी सुपरवाइजर प्रतिदिन रिपोर्ट साझा कर रहे है, प्रगणक  क्षेत्रों में भी प्रगणक घर-घर पहुंचकर तेजी से डिजिटल सर्वे करने में जुटे हैं। जनगणना कार्य को गति देने के लिए प्रखंड प्रशासन लगातार फील्ड में सक्रिय नजर आ रहा है। चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ सिम्पी कुमारी एवं अपर चार्ज अधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन लगातार विभिन्न पंचायतों एवं गणना क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचकर सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को कार्य में तेजी लाने, सही डेटा संग्रह करने तथा समय पर एप पर अपलोड सुनिश्चित करने का निर्देश दे रहे हैं।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने प्रगणकों से कहा कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का अभियान है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
बीडीओ सिम्पी कुमारी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कार्य की गति धीमी है वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं बीईओ सौरभ सुमन ने कहा कि सभी एचएलबी क्षेत्रों में जल्द शत-प्रतिशत मकान गणना पूरी कराने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से जुटा हुआ है।