Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मदन भंडारी की 75वीं जयंती पर संवाद कार्यक्रम आयोजित

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: जननेता मदन भंडारी की 75वीं जयंती के अवसर पर “आज के संदर्भ में जनता का बहुदलीय जनवाद” विषयक एक संवाद कार्यक्रम रविवार को वीरगंज स्थित होटल वृंदावन में आयोजित किया गया।

मदन भंडारी फाउंडेशन, पर्सा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष शत्रुधन नेपाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पुरुषोत्तम पौडेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाल पत्रकार महासंघ मधेश प्रदेश के अध्यक्ष श्याम बंजारा, नेपाल पत्रकार महासंघ के केंद्रीय लेखा संयोजक केसी लामिछाने, केंद्रीय सदस्य लालबाबू शेख, नेकपा (एमाले) के केंद्रीय सदस्य एवं वीरगंज महानगरपालिका के पूर्व मेयर विजय सरावगी तथा प्रेस चौतारी नेपाल, पर्सा के अध्यक्ष निरंजन मिश्र मौजूद रहे।

संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने जननेता मदन भंडारी द्वारा प्रतिपादित जनता का बहुदलीय जनवाद (जबज) को वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक संदर्भ में भी अत्यंत प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि जबज ने लोकतंत्र, राष्ट्रीय स्वाधीनता, सामाजिक न्याय और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा इसके मूल सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने की आवश्यकता है।

वक्ताओं ने मदन भंडारी के राजनीतिक योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और वैचारिक विरासत को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचारों ने नेपाली राजनीति को नई दिशा प्रदान की। साथ ही उन्होंने वर्तमान पीढ़ी से उनके आदर्शों, सिद्धांतों और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों, मदन भंडारी फाउंडेशन, पर्सा के पदाधिकारियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन पर फाउंडेशन के अध्यक्ष शत्रुधन नेपाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जननेता मदन भंडारी के विचारों और सिद्धांतों को समाज में व्यापक रूप से स्थापित करने के लिए इस प्रकार के वैचारिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किया जाएगा।