Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मधुबनी महोत्सव में सैंड आर्टिस्ट ने दिया स्वच्छता का अनोखा संदेश

मधुबनी: मधुबनी जिले के 53वें स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव के अवसर पर वाटसन हाई स्कूल के खेल मैदान परिसर में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार द्वारा बनाई गई अनोखी सैंड आर्ट आकर्षण का केंद्र बनी रही। कलाकार ने अपनी विशेष रेत-कला के माध्यम से स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने 12 टन यानी 12000 किलोग्राम बालू का उपयोग करते 10 फिट ऊंची अपनी कलाकृति में एक महिला की सुंदर प्रतिमा के साथ दो डस्टबिन—नीले रंग में सूखा कचरा और हरे रंग में गीला कचरा—को दर्शाया। साथ ही, उन्होंने “स्वच्छ गांव, स्वच्छ शहर” का संदेश उकेरते हुए स्वच्छ भारत अभियान को रेत कला के माध्यम से जीवंत रूप दिया।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी पूरी कलाकृति में “स्वच्छ मधुबनी, स्वस्थ मधुबनी” का संदेश देते हुए जिलेवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की अपील की। उनकी यह रचनात्मक पहल महोत्सव में पहुंचे लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही और सभी ने इस अनूठी कला की सराहना की।

मौके पर दरभंगा प्रमंडल आयुक्त कौशल किशोर, एसपी योगेन्द्र कुमार, डीडीसी सुमन प्रसाद साह, सदर एडीओ चंदन कुमार झा समेत अन्य वरीय पदाधिकारीयों ने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना करते बधाई दी।