Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मधुरेंद्र कुमार को अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

  • अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, हॉलीवुड ने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को प्रदान की मानद डॉक्टरेट उपाधि...

मोतिहारी: भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रेत कलाकार श्री मधुरेंद्र कुमार दुनियां के पहले ऐसे अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार है, जिन्हें उनकी उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धियों और समाज के प्रति रचनात्मक योगदान के लिए अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एआईयू), हॉलीवुड, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका द्वारा सैंड आर्ट (रेत की कला) के क्षेत्र में ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (मानद डॉक्टरेट) की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार विश्वविद्यालय की सीनेट द्वारा प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय ने मधुरेंद्र कुमार के रेत कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की कला को नई पहचान दिलाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह सर्वोच्च अकादमिक सम्मान प्रदान किया।

यह मानद उपाधि 26 जून 2026 को अमेरिका के 6464 डब्लू. सनसेट बुलेवार्ड, सुइट 550, हॉलीवुड, कैलिफ़ोर्निया 90028, यूएसए स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में प्रदान की गई। सम्मान स्वरूप जारी प्रमाणपत्र पर विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं चांसलर डॉ. सांग वॉन पार्क तथा रजिस्ट्रार श्री क्युंग बाई एन के संयुक्त हस्ताक्षर अंकित हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी इस सम्मान का रजिस्ट्रेशन नंबर AIU/6054/2026 है। यह सम्मान मधुरेंद्र कुमार की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों, रचनात्मक उत्कृष्टता तथा रेत कला के माध्यम से समाज और मानवता के प्रति उनके योगदान का वैश्विक सम्मान माना जा रहा है।

इस उपलब्धि से न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत का गौरव विश्व मंच पर और अधिक बढ़ा है। कला जगत, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने मधुरेंद्र कुमार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।