Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मध्य प्रदेश में बिहार चुनाव नतीजों की बहस में मामा ने की भांजे की हत्या

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार चुनाव की बहस बनी मौत की वजह, गुना में मामा ने भांजे की हत्या...

मध्य प्रदेश के गुना में बिहार चुनाव के रिजल्ट पर विवाद ने 22 वर्षीय शंकर मांझी की जान ले ली। शंकर आरजेडी समर्थक था, जबकि उसके मामा राजेश और तूफानी मांझी जेडीयू के पक्ष में थे। नशे में हुई कहासुनी के दौरान दोनों मामा ने शंकर को कीचड़ में दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

14 नवंबर को आए बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के गुना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी है। बिहार चुनाव को लेकर हुई बहस में एक युवक की हत्या उसके ही मामा ने कर दी।

मृतक की पहचान शंकर मांझी के रूप में हुई, जो बिहार के शिवहर जिले का निवासी था और गुना में अपने मामा राजेश मांझी और तूफानी मांझी के साथ रह रहा था।

कैसे हुई घटना?

पुलिस इंचार्ज अनूप भार्गव ने बताया कि शंकर विपक्षी दल आरजेडी का समर्थक था, जबकि उसके दोनों मामा सत्तारूढ़ जेडीयू से जुड़े हुए थे।

अनूप भार्गव ने बताया: “तीनों नशे में बुरी तरह धुत्त थे। इसी दौरान बिहार चुनाव नतीजों को लेकर बहस बढ़ गई। ऐसे में राजेश और तूफानी, शंकर को घसीटकर कीचड़ वाले हिस्से तक ले गए और उसे कीचड़ में दबा दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई।”

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शंकर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों मामा गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी राजेश और तूफानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।