Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महागठबंधन की सरकार बनी तो रक्सौल को बनायेंगे जिला: कांग्रेस

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय उपाध्याय ने रविवार को रक्सौल में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से रक्सौल में भाजपा का विधायक रहने के बावजूद इस अंतरराष्ट्रीय महत्व वाले क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पाए हैं।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित यह प्रमुख व्यापारिक और रणनीतिक क्षेत्र आज भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित है। उन्होंने बताया कि यहां के लोगों को पर्याप्त रेल सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं, जबकि रक्सौल देश-विदेश से जुड़ा एक अहम मार्ग है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति और आर्थिक दृष्टि से रक्सौल को अब तक जिला का दर्जा मिल जाना चाहिए था। उन्होंने घोषणा की कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है, तो रक्सौल को जिला का दर्जा दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने राज्य सरकार पर युवाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, जब युवा अपने अधिकारों की मांग करते हैं, तो सरकार उन पर लाठीचार्ज करवाती है।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि राज्य में उद्योग-धंधों की कमी के कारण बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार देना सबसे पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही सरकार महिलाओं के खातों में पैसे डालकर वोट हासिल करने की कोशिश कर रही है। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि बिहार की जनता को कुछ रुपये नहीं, बल्कि स्थायी रोजगार चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और 25 वर्षों का "वनवास" समाप्त होगा।