Ad Image
Ad Image
मोतिहारी: युवा जेडीयू नेता दिव्यांशु भारद्वाज का बड़ा ऐलान, 17 को निर्दलीय करेंगे नॉमिनेशन || बिग ब्रेकिंग: महागठबंधन में VIP को 16 से 18 सीट फाइनल, RJD पारस को करेगी एडजस्ट || महागठबंधन के सीट शेयरिंग की शीघ्र घोषणा, कांग्रेस 61 सीट पर लड़ेगी चुनाव || चुनाव आयोग: EPIC नहीं तो 12 वैकल्पिक ID प्रूफ से कर सकेंगे मतदान || बिहार विधानसभा चुनाव 25 : 121 सीट के लिए अधिसूचना जारी || गाजा युद्ध विराम की निगरानी के लिए 200 अमेरिकी सैनिक होंगे तैनात || इजरायल और हमास ने किए गाजा शांति योजना पर हस्ताक्षर: राष्ट्रपति ट्रंप || टाइफून मातमो तूफान को लेकर चीन में ऑरेंज अलर्ट, सेना तैयार || हमास बंधकों को करेगा रिहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा पर बमबारी रोकने को कहा || पहलगाम हमले के बाद पता चला कौन भारत का असली मित्र: मोहन भागवत

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महागठबंधन में दरार: अब कैंपेन-मेनिफेस्टो पर भिड़े RJD-कांग्रेस

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के बीच साझा चुनाव प्रचार और घोषणा पत्र को लेकर मतभेद बढ़ गए हैं। कई सीटों पर 'फ्रेंडली फाइट' की वजह से दूरी बढ़ी है। अशोक गहलोत का पटना दौरा और तेजस्वी यादव से मुलाकात संभावित है, लेकिन मेनिफेस्टो ड्राफ्ट कमेटी अभी तक नतीजे पर नहीं पहुंची है।

बिहार के महागठबंधन में आपसी तकरार के बाद अब साझा चुनाव प्रचार अभियान पर संकट छा गया है। कई सीटों पर 'फ्रेंडली फाइट' के कारण आरजेडी और कांग्रेस के बीच दूरी बढ़ती नजर आ रही है। इसी वजह से साझा घोषणा पत्र पर भी बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है।

महागठबंधन की मेनिफेस्टो ड्राफ्ट कमेटी अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। आरजेडी और कांग्रेस दोनों के अपने-अपने चुनावी वादे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी के साथ गतिरोध खत्म करने के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं को लगाया जा सकता है। इसी क्रम में अशोक गहलोत का आज पटना दौरा होगा और तेजस्वी यादव से उनकी मुलाकात संभव है। आरजेडी से रिश्ते में खटास आने के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावारु को कांग्रेस ने पीछे हटा दिया है।

साझा घोषणा पत्र पर सहमति अटकी

आरजेडी और कांग्रेस के चुनावी वादे कई मायनों में एक जैसे हैं, लेकिन साझा प्रारूप पर सहमति बननी बाकी है। महागठबंधन की मेनिफेस्टो ड्राफ्ट कमेटी इस पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकाल पाई है। इसी आंतरिक संघर्ष के कारण साझा चुनाव प्रचार शुरू होने पर सवाल उठ रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने तंज कसा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "लालू प्रसाद यादव ही एकमात्र नेता हैं और अन्य पार्टियां महत्वहीन हैं। कोई SIR के दौरान घूम रहा था, वह SIR नेता अब बिहार या देश में कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।"