Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महाराजगंज: RAF ने निकाला फ्लैग मार्च

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी |

महाराजगंज/सीवान। महाराजगंज थाना परिसर में गुरुवार को स्थानीय पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक कमांडेंट तूलिका सिन्हा और थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से की।

बैठक को संबोधित करते हुए सहायक कमांडेंट तूलिका सिन्हा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करना, संवेदनशील इलाकों का अवलोकन करना और शांति समिति के सदस्यों से जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि RAF का मुख्य कार्य दंगा जैसी आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करना, लोगों को समझाना और जरूरत पड़ने पर मानवीय सहायता प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति में पहले लोगों को शांत रहने का आग्रह किया जाता है। नहीं मानने पर वाटर कैनन और आंसू गैस का उपयोग किया जाता है तथा अंतिम विकल्प के रूप में शस्त्र बल का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि RAF का उद्देश्य हर हाल में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

बैठक के बाद गुरुवार की शाम जवानों ने थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च शहीद स्मारक चौक, बाटा मोड़ होते हुए राजेंद्र चौक तक गया। फ्लैग मार्च में सहायक कमांडेंट तूलिका सिन्हा, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, अमरनाथ चौहान, एएसआई सरोज कुमार, धनंजय कुमार, दारौंदा के अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस बल के कई अधिकारी शामिल रहे।

क्षेत्र में इस मार्च से लोगों में सुरक्षा और भरोसे की भावना देखने को मिली।