Ad Image
Ad Image
तमिलनाडु के द. विरुधूनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 21 की मौत 8 घायल || हताश प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया: खरगे || विपक्ष की महिला आरक्षण रोकने की साजिश, आधी आबादी को हक दिलाएंगे: PM मोदी || हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, दिल्ली ने ईरानी राजदूत को तलब किया || अंतर्राष्ट्रीय कानून अनुपालन की यूरोपीय संघ की अपील को ईरान ने पाखंड बताया || राष्ट्रपति ट्रंप ने तरनजीत संधू को दिल्ली का उप राज्यपाल बनने पर दी बधाई || सम्पूर्ण देश की विधायिका में आज से 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून लागू || पटना: CM सम्राट चौधरी ने जन प्रतिनिधियों और अन्य से की शिष्टाचार भेंट || इजरायल और लेबनान के बीच आज से 10 दिनों के लिए सीजफायर लागू || बसपा सुप्रीमो मायावती का आरक्षण को लेकर कांग्रेस और सपा पर हमला

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महावतार परशुराम का पहला पोस्टर रिलीज, दिखेगी भव्य कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर l

मुंबई। भगवान विष्णु के अवतारों पर आधारित महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘महावतार परशुराम’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की भव्य और प्रभावशाली कहानी देखने को मिलेगी। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह तेज हो गया है और दर्शक इसके भव्य विजुअल्स की सराहना कर रहे हैं।

इससे पहले इस यूनिवर्स की फिल्म ‘महावतार नरसिंह’ को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद मेकर्स ने अगली कड़ी के रूप में ‘महावतार परशुराम’ की घोषणा की। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कुमार कर रहे हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में उनकी रचनात्मक सोच के लिए जाना जाता है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म तकनीक और कहानी के स्तर पर एक नया अनुभव देने वाली होगी।

फिल्म की टैगलाइन “जहां धैर्य समाप्त होता है, वहां परशुराम का फरसा शुरू होता है” इसकी कहानी की झलक पेश करती है। कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे भगवान विष्णु ने अधर्म और अत्याचार से त्रस्त होकर परशुराम के रूप में अवतार लिया और अन्यायी राजाओं का अंत किया। यह कथा धर्म, न्याय और संतुलन की स्थापना पर आधारित है, जिसे आधुनिक तकनीक के साथ बड़े पर्दे पर जीवंत किया जाएगा।

मेकर्स का कहना है कि फिल्म में शानदार विजुअल इफेक्ट्स, दमदार संगीत और मजबूत कहानी का संयोजन देखने को मिलेगा। ‘महावतार परशुराम’ को एक बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिससे यह भारतीय सिनेमा में एक नई पहचान बना सके।